फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू हॉस्टल में फिर मारपीट: बिरला और राजाराम मोहन राय छात्रावास के छात्रों के बीच रातभर बवाल, चले ईंट पत्थर

Thu, 03 Aug 2023 07:57 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बुधवार की रात राजाराम मोहन छात्रावास के एक छात्र को बिरला सी के छात्रों ने मारपीट दिया। मारपीट की घटना के कुछ देर के बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी भेलूपुर फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
बीएचयू हॉस्टल में फिर मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के बिरला और राजाराम मोहन राय छात्रावास के छात्रों के बीच बुधवार की देर रात मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने और उन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी। मौके पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Gyanvapi ASI Survey: ज्ञानवापी परिसर का ASI सर्वे होगा या नहीं, हाईकोर्ट आज सुनाएगा फैसला, हाई अलर्ट पर पुलिस

विज्ञापन

बुधवार की रात राजाराम मोहन छात्रावास के एक छात्र को बिरला सी के छात्रों ने मारपीट दिया। मारपीट की घटना के कुछ देर के बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी भेलूपुर फ़ोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाने बुझाने का प्रयास करने लगे। कुछ देर छात्र समझ कर वापस अपने छात्रावास लौट गए। लेकिन कुछ देर बाद दोनों छात्रावासों के छात्रों में गाली गलौज शुरू हो गई और देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर चलने लगे। छात्र छात्रावास की छतों से एक दूसरे पर पत्थर फेंक रहे हैं। मौके पर पुलिस तैनात है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें