सिंधौरा। दिनदासपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर, गौतम बुद्ध और बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती के पोस्टर जलाने से ग्रामीण आक्रोशित हैं। बसपा के स्थानीय बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार ने सिंधोरा थाने में सोमवार को तहरीर देकर अराजकतत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि गांव में सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए इन पोस्टरों को कुछ शरारती तत्वों ने जानबूझकर जला दिया। इससे न केवल महापुरुषों और ज ननेताओं के प्रति अपमान की भावना प्रकट हुई, बल्कि गांव का सामाजिक माहौल भी बिगाड़ने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। संवाद