फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई के निकला घर से, पेड़ से लटकती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। घर से मुंबई जाने की बात कह निकले युवक की मंगलवार की शाम गांव के ही एक बाग में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर निवासी रोहित यादव (22) पुत्र संतलाल यादव अपने नाना राम अजोर यादव निवासी कोदहूं के यहां रहकर वाहन चलाने का काम करता था। वह कई दिनों से मुंबई जाने की जिद कर रहा था। मंगलवार की सुबह वह घर से यह कहकर निकला कि वह मुंबई जा रहा है। वहीं रहकर काम करेगा। मंगलवार की शाम 7 बजे कुछ लोग गांव की बाग की तरफ से घरों को लौट रहे थे तो युवक की लाश आम के पेड़ में रस्सी के सहारे लटकती दिखी। युवक के नाना भी मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात मे जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें