विद्युत मेगा कैंप में सोमवार को कुल 8338 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई। इनमें से 3810 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ। सबसे ज्यादा 5958 शिकायतें स्मार्ट मीटर से जुड़ीं रहीं। इनमें 2550 का निस्तारण हुआ। खराब मीटर से जुड़ी 819 शिकायतों में 299 का समाधान कराया गया। कैंप में बिजली की शिकायत करने आए लोगों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद उनका बिजली का बिल 3 से 4 गुना बढ़ गया है। नए कनेक्शन से जुड़ी 450 शिकायतों में 189 शिकायतों का समाधान कराया गया। अन्य 1056 शिकायतों में 750 निस्तारण मौके पर किया गया। 15633 उपभोक्ताओं ने 9.42 करोड़ रुपए का बकाया बिजली बिल जमा किया। कैंप में शिकायत लेकर आए लोगों को जहां समाधान मिला। विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर देवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को भी उपभोक्ताओं की समस्या के समाधान के लिए कैंप लगाए जाएंगे।