सेवापुरी ब्लाक सभागार में ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक उन्मुखीकरण संगोष्ठी में अतिथि को सम्मा
- फोटो : Samvad
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विकास खंड सेवापुरी सभागार में सभी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान और परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के लिए सोमवार को उन्मुखीकरण संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ. सुजीत सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। डॉ. सुजीत ने कहा कि विद्यालय बच्चों का सर्वांगीण विकास कर रहा है। इसकी झलक काशी सांसद प्रतियोगिता में देखने को मिलती है। ग्राम प्रधान अपने गांव के विद्यालय में शैक्षिक वातावरण बनाएं। खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत बच्चों में भाषा, गणित के निपुणता के साथ उसके लिए विद्यालय को आनंददायी बनाने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के तहत काम किया जा रहा है। एसआरजी कुंवर भगत सिंह, एआरपी शशि प्रकाश राय, राकेश विंद, वीरेंद्र पांडेय, नितिन कुमार सिंह ने विचार रखे। इस दौरान राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्रों के प्रधानाध्यापक को सम्मानित किया गया। संचालन एआरपी हिंदी आशुतोष कुमार मिस्र ने किया। आभार पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष प्रधानाध्यापक संतोष कुमार सिंह ने किया।