आईआईटी बीएचयू में 2025-26 सत्र में दाखिला पाए पीएचडी छात्रों का ओरिएंटेशन और इंडक्शन कार्यक्रम किया गया। शनिवार को गोपाल त्रिपाठी सभागार में स्टूडेंट काउंसलिंग सर्विसेज ने एकेडमिक स्थिति, रिसर्च इकोसिस्टम, संस्थागत नीतियों और स्टूडेंट एक्टिविटी सेंटर्स की सेवाओं के बारे में बताया। निदेशक, अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष, कुलसचिव और उपकुलसचिव ने संवाद किया। निदेशक प्रो. अमित पात्रा पीएचडी शोधार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि मौलिक अनुसंधान, अकादमिक ईमानदारी और शोध की सामाजिक प्रासंगिकता का ध्यान रखना होगा। स्टूडेंट्स पार्लियामेंट का भी परिचय कराया। छात्रों को आईआईटी के सभी शैक्षणिक और अनुसंधान परिवेश से परिचित कराया।