मैदागिन स्थित सप्तसागर दवा मंडी में मां आदिशक्ति के रूप में कन्याओं का पूजन कर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में भक्तिभाव से प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों ने आदिशक्ति, मां अन्नपूर्णा व मां शीतला का आशीर्वाद लिया। आयोजन को सफल बनाने में क्षेत्र के समस्त नागरिकों और दवा मंडी के व्यापारीगण का योगदान रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार यह आयोजन सामाजिक सौहार्द को बढ़ाने में सहायक रहा। सेवा और भक्ति की भावना से आयोजित इस भंडारे ने सामुदायिक एकता का संदेश दिया।