वाराणसी में बढ़ती ठंड ने अब बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल कर दिया है। गिरते तापमान के कारण बच्चों की सेहत पर प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के विद्यालयों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश जारी हो गया है।
बढ़ती ठंड ने अब बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल कर दिया है। हालात को देखते हुए वाराणसी जिले में कक्षा 8वीं तक विद्यालयों को 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी हो गया है। प्रदेश भर में ठंड अपने शबाब पर है। कई जिलों में तापमान काफी गिर गया है जिसकी वजह से लोगों को कड़कड़ाती ठंड का एहसास हो रहा है।
विज्ञापन
दरअसल पछुआ हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ी है। गिरते तापमान के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ने की संभावना को देखते हुए कक्षा 8वीं तक के विद्यालयों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश आ गया है। जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने गुरुवार को बढ़ती ठंड के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी व गैरसरकारी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद करने का आदेश जारी किया।
डीएम के आदेश के बाद बीएसए डॉ. अरविंद पाठक ने परिषदीय स्कूलों के साथ मदरसे, सीबीएसई, आईसीएसई स्कूलों में कक्षा आठ तक छुट्टी घोषित कर दी है। वहीं सरकारी स्कूल के शिक्षकों का स्कूल आना अनिवार्य होगा। अगर कोई स्कूल संचालक इन आदेशों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को भी जिले के विद्यालय गुरु गोबिंद सिंह जयंती के उपलक्ष्य में बंद रहे। 30 और 31 दिसंबर को भी ठंड के कारण अवकाश रहेगा। एक जनवरी को रविवार है। इस कारण स्कूलों में लगातार चार दिन की छुट्टी हुई।