फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: कांग्रेस नेता सुरजेवाला की गिरफ्तारी वारंट जारी होने मामले में सुनवाई टली, 16 दिसंबर को आएगा आदेश

Tue, 05 Dec 2023 09:09 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सुरजेवाला के अधिवक्ता संजीव वर्मा ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजवीर सिंह के निर्णय के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की गई है। मामले में उच्चतम न्यायालय ने पहले ही 14 दिसंबर 2023 तक सभी कार्यवाहियों पर रोक लगाई है।
विज्ञापन
राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता और राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला की गिरफ्तारी वारंट जारी होने मामले में विशेष न्यायाधीश (एमपी -एमएलए कोर्ट) अवनीश गौतम की अदालत में सुनवाई नहीं हो सकी। अब 16 दिसंबर को सुनवाई होगी।

सुरजेवाला के अधिवक्ता संजीव वर्मा ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति राजवीर सिंह के निर्णय के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की गई है। मामले में उच्चतम न्यायालय ने पहले ही 14 दिसंबर 2023 तक सभी कार्यवाहियों पर रोक लगाई है। अदालत ने कांग्रेस नेता के खिलाफ आरोप तय करने के मुद्दे पर 7 नवंबर को सुनवाई की थी। अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी करते हुए दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा और 21 नवंबर को सुरजेवाला की उपस्थिति सुनिश्चित कराने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें