बीएचयू में स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्रों की कक्षाएं 13 नवंबर से चलाने का एक आदेश मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुलसचिव कार्यालय के लेटर हेड और संयुक्त कुलसचिव के हस्ताक्षर वाला आदेश जारी होते ही हर कोई इसकी सत्यता जानने में लग गया। उधर, विश्वविद्यालय प्रशासन को जैसे ही इसकी जानकारी मिली तो टिव्टर के माध्यम से इसे फर्जी बताया गया। साथ ही कहा गया कि इस बारे में कोई भी आदेश नहीं जारी किया गया है। बीएचयू प्रशासन ने इस तरह की किसी भी फर्जी आदेश से छात्रों को बचने की सलाह दी है। साथ ही बताया कि कोई भी सूचना आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी।