सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को ऑनलाइन चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान आदेश जारी करने के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष चेतनारायण सिंह, महामंत्री अनिरुद्ध त्रिपाठी व कोषाध्यक्ष महेश शर्मा ने अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा से मुलाकात की। उन्हें मांग पत्र सौंपा। अध्यक्ष ने बताया कि पहले भी बातचीत में अपर मुख्य सचिव ने भरोसा दिलाया था कि मांगें पूरी की जाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से मिलकर एनपीएस अपडेट कर पुरानी पेंशन में शामिल शिक्षकों के जीपीएफ में एनपीएस कटौती राशि समय से जमा कराने और विषय विशेषज्ञों को पुरानी पेंशन व्यवस्था में शामिल होने पर विकल्प पत्र प्रोफार्मा जारी करने का आग्रह किया।