काशी विद्यापीठ के हिंदी और अन्य भारतीय भाषा विभाग में सत्र 2021 के प्री पीएचडी कोर्स वर्क की मौखिक परीक्षा 22 अप्रैल को होगी। परीक्षा विभाग में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बृहस्पतिवार को विभाग की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है। इसमें सभी शोधार्थियों को समय से परीक्षा में शामिल होने को कहा गया है।