फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: दीनदयाल अस्पताल के एमसीएच विंग में ऑपरेशन शुरू, पीएम ने किया था उद्घाटन

Fri, 04 Feb 2022 12:42 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
एमसीएच विंग में ऑपरेशन करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल परिसर स्थित 50 बेड वाले एमसीएच विंग में अब मरीजों के निशुल्क ऑपरेशन की सुविधा भी शुरू हो गई है। बुधवार को चिकित्सकों ने पहड़िया निवासी बदरुनिशा(45) के एब्डॉमिनल हिस्टेरेक्टॉमी का सफल ऑपरेशन किया।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी के हाथों उद्घाटित विंग का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु-दर को कम किया जा सके। चिकित्सा अधीक्षक (एमएस) डॉ. आरके यादव ने बताया कि एमसीएच विंग में सामान्य प्रसव कराने के साथ ही हाई रिस्क प्रेग्नेंसी के केस भी आ रहे हैं।

एमसीएच विंग की प्रभारी डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि बदरुनिशा के छह बच्चे हैं। वह अधिक रक्तस्राव से पीड़ित थीं। उनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने के बाद ऑपरेशन कर गर्भाशय हटा दिया गया। महिला अब स्वस्थ है। बताया कि एमसीएच विंग में यह पहला आपरेशन था जो पूरी तरह सफल रहा। ऑपरेशन में डॉ. रश्मि, डॉ. ज्योति व एनेस्थिीसिया विशेषज्ञ डॉ. यशवंत भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें