वाराणसी। वाराणसी से जालंधर तक चलने वाली नई ट्रेन संचालन 17 जुलाई से होगा। उत्तर रेलवे की यह ट्रेन (ट्रेन नंबर 04686) पहले दिन जालंधर कैंट वाराणसी एक्सप्रेस उद्घाटन ट्रेन के रूप में चलाई जाएगी। ट्रेन जालंधर से चलकर लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर सिटी से वाराणसी पहुंचेगी। ब्यूरो