भारत विकास परिषद वरुणा शाखा की ओर से मंगलवार को दृष्टि बाधित को नया जीवन दिया। आर्थिक रूप से कमजोर कार्निया नेत्र रोग से पीड़ित शशिकांत सिंह का निशुल्क ऑपरेशन आरजे शंकरा आई हॉस्पिटल में हुआ। शाखा के संरक्षक रमेश लालवानी ने बताया कि शशिकांत एक आंख की दृष्टि बाधित थे। उनका सफल आपरेशन हुआ। उनके ऑपरेशन में 55 हजार रुपये खर्च का वाहन संस्था व रचना भनोत के सहयोग से हुआ है।