बीएचयू अस्पताल की ओपीडी व ऑपरेशन से जुड़ी सेवाएं गुरुवार और शुक्रवार को बंद रहेंगी। यह जानकारी अस्पताल की उपकुलसचिव डॉ. रश्मि रंजन ने दी है। उपकुलसचिव ने बताया कि गुरुवार को नगर निकाय चुनाव होंगे। शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा है। इस कारण ओपीडी बंद रहेगी। ऑपरेशन भी नहीं होंगे। जिन मरीजों को इन दिनों बुलाया गया था, उन्हें अगली तारीखों में बुलाकर देखा जाएगा। इसकी तैयारी कर ली गई है।