फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सद्गुरु की शरण में जाने से ही सच्ची ईश्वर भक्ति का मार्ग मिलता : स्वामी सर्वानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा दशहरा पर मंगलवार को परमहंस आश्रम में स्वामी परमानंद महाराज की 57वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। आश्रम में एक भंडारे और संत समागम भी हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से पधारे परमहंस संप्रदाय के संतों ने स्वामी परमानंद महाराज की समाधि/धुनी पर दंडवत प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। मुख्य वक्ता स्वामी सर्वानंद महाराज (पूर्व साधु बाबा) ने कहा कि मनुष्य को सद्गुरु की शरण में जाने से ही सच्ची ईश्वर भक्ति का मार्ग मिलता है। सद्गुरु मानव जीवन के कल्याण के लिए ओम या राम नाम के जप के माध्यम से परमात्मा तक पहुंचने का सहज मार्ग बताते हैं। मुख्य पीठ परमहंस आश्रम शक्तेषगढ़ (मिर्जापुर) से स्वामी अड़गड़ानंद महाराज के शिष्यों का एक दल भी विशेष यथार्थ गीता रथ के साथ आश्रम प्रांगण पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें