फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: यातायात नियमों के पालन से ही दुर्घटनाओं पर लगेगा ब्रेक

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) कार्यालय बाबतपुर में सोमवार को सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया। इस दौरान सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात नियमों के पालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। मुख्य अतिथि पिंडरा विधायक ने सभी अधिकारियों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। कहा कि यातायात नियमों के पालन से ही हम सड़क हादसों को रोक सकते हैं। आरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह और एआरटीओ (प्रशासन) मनोज प्रसाद वर्मा ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें