- वेबसाइट चल रही है सुस्त।
- फीस जमा करने के बाद लिंक के लिए करना पड़ रहा 24 घंटे इंतजार।
- एक साथ दो-दो आवेदन करने के लिए मांग रहे अलग-अलग यूपीआई।
- क्यूआर कोड स्कैन करने के बाद वेबसाइट हो रही है हैं।
- अकाउंट से फीस कटने के बाद नहीं जनरेट हो रहा चालान।
- ऑनलाइन कम हो जा रही हैं सीटें और कट जा रही है फीस।
- शनिवार और रविवार को है सबसे अधिक दिक्कत, बंद रहती है हेल्पडेस्क।
- संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वेबसाइट सुस्त, परीक्षा फाॅर्म भरने में हो रही परेशानी।
- शास्त्री और आचार्य के परीक्षा फाॅर्म भरने में झेल जा रहे हैं छात्र और महाविद्यालय।
केस एक
आचार्य प्रथम सेमेस्टर के छात्र अक्षय भाऊ दंडवते ने परीक्षा फाॅर्म भरने के लिए चालान जेनरेट किया। इसके बाद पैसा भी अकाउंट से कट गया लेकिन परीक्षा फाॅर्म भरने का लिंक नहीं मिला और चालान भी अपडेट नहीं हुआ।
केस दो
शास्त्री द्वितीय सेमेस्टर के छात्र राहुल ने ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरा। क्यूआर कोड स्कैन करके फीस जमा की तो सर्वर हैंग हो गया। इसके बाद अकाउंट से पैसे भी कट गए लेकिन फीस जमा नहीं हुई।