फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संपूर्ण समाधान दिवस में 14 फरियादी ही माैके पर हुए संतुष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की तीनों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कोई तीन तीसरी तो कोई आठवीं बार प्रार्थना पत्र लेकर आया था। तहसीलों में 86 शिकायतें आईं। इसमें 14 मामलों का माैके पर निस्तारण हुआ। 72 मामले लंबित रह गए। ज्ञानपुर तहसील में सुबह 10 बजे डीएम शैलेष कुमार की अध्यक्षता में जनसुनवाई शुरू हुई। डीएम ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा। डीएम ने स्पष्ट कहा कि शिकायत का निस्तारण होने पर सहमति पत्र पर दोनाें पक्षों के हस्ताक्षर आवश्यक हैं। सरई मिश्रानी की जगराजी देवी ने डीएम को बताया कि वह बेसहारा महिला है। मनबढ़ जमीन पर कब्जा करना चाहता है। डीएम ने टीम बनाकर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। यहां कुल 32 प्रार्थना पत्रों में छह का निस्तारण किया गया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल, एसडीएम भानसिंह, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक आदि रहे। तहसील औराई में एडीएम श्याममणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई। यहां कुल 29 मामले आए, जिसमें चार का निस्तारण किया गया। भदोही तहसील में एसडीएम अरुण गिरि ने समस्याएं सुनीं। यहां कुल 25 मामले आए, जिसमें चार का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें