महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मुख्य परिसर, गंगापुर और एनटीपीसी परिसर में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के प्रथम सेमेस्टर के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भरने की तिथि बढ़ा दी गई है। परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि बताया कि पहले अंतिम तिथि सात जनवरी थी लेकिन कुलपति के आदेश के बाद अब विद्यार्थी 11 जनवरी तक परीक्षा फार्म भर सकते हैं।