बीएचयू में चलने वाले वोकेशनल कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विवि की ओर से शनिवार की देर शाम इसके लिए पूरी जानकारी वेबसाइट पर भी अपलोड करा दी गई हैं। इसमें 4 जून तक ऑनलाइन आवेदन अभ्यर्थियों को करना होगा। राजीव गांधी दक्षिणी परिसर स्थित डीडीयू कौशल केंद्र में चलने वाले मास्टर ऑफ वोकेशन (एमवोक) फैशन टेक्नोलॉजी एवं एपेरल डिजाइन कार्यक्रम के साथ ही एमवॉक इन रिटेल एंड लॉजिस्टिक मैनेजमेंट, हॉस्पिटल एंड टूरिज्म मेनेजमेंट और एमवॉक इन फूड प्रोसेसिंग के साथ ही एमवॉक इन मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी में दाखिला लिया जाएगा।