श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास की ओर से संकल्पित सोमवासरीय रुद्राभिषेक के पावन अनुष्ठान का एक वर्ष पूर्ण हुआ। पिछले साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से प्रारंभ होकर कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी (कार्तिक षष्ठी) तिथि तक प्रत्येक सोमवार को नियमित रूप से संपन्न किया गया। सोमवासरीय अभिषेक के एक वर्ष पूर्ण होने पर सोमवार को रुद्राभिषेक हुआ। वर्ष 2025 में 13 जनवरी (पौष पूर्णिमा) से आरंभ होकर 26 फरवरी (महाशिवरात्रि) तक विशेष दर्शन अवधि में लगभग 2.87 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त किया।