फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: डीजे लदा वाहन सड़क किनारे पेड़ से टकराया, एक की मौत, दो घायल

Mon, 22 May 2023 03:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के शहावाबाद बाजार के पास डीजे लदा वाहन सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गया। रविवार देर रात हुए हादसे में  महेश भीमचंडी निवासी मनीष उर्फ मंगरु की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मनीष उर्फ मंगरु - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के शहावाबाद बाजार में रविवार की देर रात डीजे मैजिक वाहन सड़क किनारे नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में डीजे संचालक की मौत हो गई। वहीं, चालक समेत दो युवक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन


राजातालाब थाना क्षेत्र के अफजलपुर असवारी निवासी रवि कुमार (23) और महेश (20), भीमचंडी निवासी मनीष उर्फ मंगरू (19) वैवाहिक कार्यक्रम में डीजे का संचालन करते थे। रात में किसी शादी समारोह से डीजे बजाकर घर लौट रहे थे। शहावाबाद बाजार में पहुंचे थे कि अचानक मैजिक वाहन अनियंत्रित हो गई।

चालक रवि कुमार जब तक कुछ समझ पाता कि गाड़ी सड़क किनारे नीम के पेड़ में टकराकर पलट गई। उसमें तीनों दब गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तुरंत बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मनीष उर्फ छांगुर को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 तीन भाई और दो बहनों में सबसे छोटा मनीष डीजे संचालन के साथ ही सब्जी का दुकान भी लगाता था। बेटे का शव देखते ही मां जड़ावती देवी बेसुध हो गईं। पुलिस के अनुसार घायल रवि और महेश का उपचार बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें