फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वंदेमातरम् दिवस पर शहनाई पर गूंजी देशभक्ति गीतों की धुन

विज्ञापन
विज्ञापन
वंदेमातरम् दिवस पर रविवार को भारत माता मंदिर में शहनाई की धुन गूंजी। प्रख्यात शहनाई वादक पं. महेंद्र प्रसन्ना ने शइनाई पर वंदेमातरम की धुन से सभी को आनंदित किया। वंदेमातरम् गीत को सात सितंबर को ही राष्ट्रगीत घोषित किया गया था। पं. महेंद्र प्रसन्ना ने साथियों के साथ कार्यक्रम के 25वें वर्ष पर भी शइनाई वादन से भारतमाता के अमर सपूतों को नमन किया। उन्होंने वंदे मातरम् के अलावा ये मेरे वतन के लोगों..., कर चले हम फिदा... आदि देशभक्ति गीतों की धुनों से शहीदों को याद किया। संगत कलाकारों में दुर्गा प्रसन्ना, संगम प्रसन्ना, गुलाब, गणेश, दुक्कड़ पर मंचल, केदारनाथ मिश्रा, तबले पर राजेश कुमार आदि शामिल रहे। इस दौरान भारत माता के मानचित्र पर फूलों से सजावट की गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें