फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्थापना दिवस पर 5 बच्चियों को साइकिल और 31 को देंगे ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा का स्थापना दिवस दीपोत्सव एवं डांडिया का आयोजन रविवार रात आठ बजे महमूरगंज स्थित श्याम उपवन में होगा। पांच निर्धन बच्चियों को साइकिल, निशुल्क भोजन का स्थाई प्रकल्प एवं 31 बच्चियों को ड्रेस दिया जाएगा। संस्थापक योगेश कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष अनिल भट्टाचार्य और सचिव विनीता सिंह ने बताया कि 15वें स्थापना दिवस पर विविध आयोजन होंगे। संस्थापक सदस्यों और पूर्व अध्यक्षों का सम्मान होगा। सभी दीप उत्सव के साथ डांडिया रास से मनोरंजन करेंगे। मुख्य अतिथि बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित जैन एवं उनकी पत्नी डॉ. अंजु जैन होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें