मोढ़ बाजार स्थित त्रिमुहानी फाटक के पास जग्गू गुप्ता उर्फ जगनारायण की पंचर बनाने की दुकान है । आरोप है कि एक पुलिसकर्मी अपनी मोटर साइकिल का पंचर बनवाने जग्गू गुप्ता की दुकान पर पहुंचा। इसके बाद जब पंचर बनाने के बाद जग्गू ने पुलिसकर्मी से पैसा मांगा तो पुलिसकर्मी नाराज हो गया। इसके बाद पुलिसकर्मी ने नाराजगी जताते हुए पंचर मिस्त्री को धमकी दी और अपनी बाइक लेकर चला गया। लेकिन बाजार वासियों ने बताया कि कुछ देर बाद पुलिस जग्गू के दुकान पर पहुंची और उसे मौके से उठा कर चौकी ले गई। इससे नाराज परिजनों सहित दर्जनों की संख्या में ग्रामीण पुलिस चौकी पहुंच गए। इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर बैठ कर विरोध जताया। वही सूचना पाकर कोतवाल भदोही विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और किसी तरह समझा-बुझाकर भीड़ को शांत कराया।