फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिनिधि ओमप्रकाश ने लिया बृजेश का प्रमाणपत्र 

Tue, 08 Mar 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी एमएलसी चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी बृजेश सिंह की जीत के बाद सोमवार को उनके अधिकृत प्रतिनिधि ओम प्रकाश सिंह को प्रमाण पत्र दिया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन सीताराम गुप्त ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सहारनपुर जेल में बंद बृजेश सिंह की ओर से प्रमाण पत्र देने का अधिकार पत्र मंगाया गया था। इसके आधार पर प्रमाण पत्र दिया गया।  
विज्ञापन
 
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार यदि कोई प्रत्याशी प्रमाण पत्र लेने नहीं आ सके तो उसके अधिकृत प्रतिनिधि को प्रमाण पत्र देने का प्रावधान है। रविवार को कलेक्ट्रेट के भूतपूर्व सैनिक कल्याण बोर्ड कार्यालय में हुई मतगणना के बाद जब प्रमाण पत्र देने की बारी आई तो आयोग की गाइडलाइन से बृजेश के बड़े भाई हरि सिंह को अवगत कराया गया। उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि वाट्स अप, ई-मेल या फैक्स के माध्यम से बृजेश की ओर से प्रमाण पत्र लेने का अधिकार पत्र मंगाकर दिया जा सकता है।
    इस पर अधिकारियों ने बताया कि मूल अधिकार पत्र लेने का ही प्राविधान है। इस पर बृजेश के परिवार वालों ने सहारनपुर जेल भेजकर अधिकार पत्र मंगवाया। इसके बाद सोमवार की शाम एडीएम प्रशासन से संपर्क कर चुनाव जीतने का प्रमाण पत्र हासिल किया। बता दें कि बृजेश ने सपा की अधिकृत उम्मीदवार मीना सिंह मनोज को 1954 मतों के अंतर से हराया था। बृजेश को कुल 3038 वोट जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की मीना सिंह को 1084 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें