फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: 125 साल के शिवानंद ने कोरोना टीका लगवाकर पेश की मिसाल, जन्मतिथि देख चौंके स्वास्थ्यकर्मी

Thu, 10 Jun 2021 12:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के दुर्गाकुंड स्वास्थ्य केंद्र पर टीका लगवाने पहुंचे थे। उनके इस जज्बे को स्वास्थ्यकर्मियों ने सराहा है।
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाते शिवानंद। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना टीकाकरण के प्रति अब लोगों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। इस बीच बुधवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जो हुआ उसकी हर कोई चर्चा कर रहा है। यहां दोपहर में 125 साल के शिवानंद बाबा कोरोना का टीका लगवाने पहुंचे। दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में जाने, जाने वाले शिवानंद बाबा को कोरोना टीके की पहली डोज लगाई गई। टीकाकरण के प्रति उनके जज्बे को स्वास्थ्यकर्मियों समेत वहां मौजूद सभी ने न केवल सराहा बल्कि इसे प्रेरणादायक कदम बताया।

विज्ञापन


बुधवार को सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड पर दोपहर में पहुंचे बाबा ने जैसे ही टीकाकरण के लिए अपना आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड आगे बढ़ाया तो  पंजीकरण काउंटर पर बैठे कर्मचारी पहले तो चौंके और बाबा को ही एकटक देखते रहे। जैसे ही पता चला कि 125 वर्ष के बाबा को टीका लगना है तो वोटर आईडी पर देखा तो 8 अगस्त 1896 उनकी जन्म तिथि अंकित थी।

इस हिसाब से बाबा की उम्र 125 साल है। मूलरूप से बंगाल के श्रीहट्ट जिले के निवासी बाबा शिवानंद करीब 40 साल से ही वाराणसी के भेलूपुर में कबीरनगर कॉलोनी में रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्र कर्मचारियों के मुताबिक बाबा ने पूछने पर बताया कि वह सुबह नियमित योगा करने के साथ ही बिना तेल-मसाले वाला भोजन करते हैं। अकेले रहने वाले बाबा अब भी स्वस्थ हैं और कोई बीमारी नहीं है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें