फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्राचीन छात्रा सम्मेलन में याद कीं पुरानी यादें

विज्ञापन
विज्ञापन
निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को प्राचीन छात्रा सम्मेलन हुआ। प्राचीन छात्राओं ने बड़े उत्साह से हिस्सा लिया। अध्यक्षता मनीषा उपाध्याय और मुख्य सूत्रधार संज्ञा सिंह रहीं। कार्यक्रम में पुरातन छात्राओं का स्वागत वर्तमान छात्राओं ने स्वागत गीत से किया। पुरातन छात्रा व पशुधन प्रसार अधिकारी सुषमा गौतम ने कहा कि इतने दिनों बाद अपने विद्यालय में आकर बहुत अच्छा लगा। आज मैं जो कुछ भी हूं इसी विद्यालय की देन है। एक और छात्रा ने कहा कि आज बहुत दिनों बाद अपने लिए बच्चों शब्द सुनना भावुक करने वाला था। सभी छात्राओं ने अपने परिसर का भ्रमण किया और अपनी कक्षाओं में जाकर स्मृतियों को ताजा किया। संचालन मीनू ने, स्वागत पद्मा ने, संगीतमय प्रस्तुति पूनम, विभा और सिद्धी ने किया। धन्यवाद प्रधानाचार्या डॉ. आनंद प्रभा ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें