सेवापुरी। हरसोस गांव में मंगलवार की भोर में आग लगने से वृद्ध की झुलसकर मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
जंसा थाना अंतर्गत हरसोस गांव निवासी शिवनाथ गोंड (70) रात में खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। भोर के समय अचानक बिस्तर में आग पकड़ ली। इससे वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान वृद्ध ने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार शिवनाथ गोंड बीड़ी पीने के आदती थे। आशंका है कि रात में बीड़ी पीने के दौरान चिंगारी से बिस्तर में आग पकड़ ली होगी। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। संवाद