वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने विकास भवन सभागार में मंगलवार को देर शाम फसल बीमा योजना के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी बढ़ाने के लिए योजना के प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।
सीडीओ ने कहा कि रबी मौसम में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जिले में लागू करने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसमें पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। जिला स्तर व तहसीलवार नामित बीमा कंपनी के कर्मचारियाें को लेखपाल के माध्यम से योजना का प्रचार प्रसार कराने का निर्देश दिया। इसमें राजातालाब तहसील से संजीव कुमार, पिंडरा से रोहित सिंह, सदर से आयुष सिंह और जिला प्रबंधक कमल तिवारी शामिल हैं। इसके साथ ही सचिव और कृषि विभाग के तकनीकी सहायकों के माध्यम से चौपाल आयोजित करने को कहा। उन्होंने इसके लिए नोडल व सहायक नोडल अधिकारियों को भी नियुक्त किया।
00
इनसेट
नोडल अधिकारियों का विवरण
ब्लाक - अधिकारी
पिंडरा- जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी
आराजीलाइन - परियोजना अधिकारी नेडा
चोलापुर - सहायक अभियंता लघु सिंचाई
सेवापुरी - जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी
हरहुआ - जिला कृषि रक्षा अधिकारी
बड़ागांव - जिला उद्यान अधिकारी
चिरईगांव - भूमि संरक्षण अधिकारी
काशी विद्यापीठ - उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी