फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मॉरीशस और दुबई में भी दिया उगते सूर्य को अर्घ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
सात समंदर पार मॉरीशस और दुबई में डाला छठ की पूजा हुई। काशी से जाकर वहां रह रहे लोगों ने अपने घरों की छतों पर पूजा की। इस महापर्व के प्रति अपनी आस्था को कायम रखते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य दिया और विधिवत पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की। टिकरी निवासी अरुण कुमार मिश्रा और उनकी पत्नी ममता मिश्रा ने दुबई में छठ मनाया। अरुण वहां इंजीनियर हैं। उन्होंने बताया कि छुट्टी नहीं मिली इसलिए वहीं छठ पूजा की। संकट मोचन मंदिर के पूर्व प्रधान पुजारी स्वं. राजमंगल त्रिपाठी की तीसरी पीढ़ी रवींद्र त्रिपाठी ने परिवार संग मॉरीशस में छठ पूजा की। पेशे से पुरोहित रवींद्र ने बताया कि छत पर ही सोमवार और मंगलवार को पूजा की। हर साल बनारस पहुंच नहीं पाते हैं तो कुछ साल से यहीं पर ही छठ पूजा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें