वाराणसी में सोमवार को अस्सी स्थित जगन्नाथ मुंदिर पहुंचीं ओडिशा की उप मुख्यमंत्री पार्वती परिदा
वाराणसी। ओडिशा की उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिदा ने सोमवार को अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। मंदिर के पुजारी पं. राधेश्याम पांडेय ने विधिवत पूजन कराया। उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के अध्यक्ष व पूर्व एमएलसी बृजेश सिंह और सचिव शैलेष त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। प्रभाती परिदा ने ट्रस्ट से श्री जगन्नाथ धाम के निर्माण के बारे में जानकारी ली। शैलेष त्रिपाठी ने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने धाम के निर्माण में सहयोग का आश्वासन दिया। उपमुख्यमंत्री को मंदिर के इतिहास से अवगत कराया गया और वर्तमान निर्माण कार्य की भी जानकारी दी गई। संवाद