फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शौचालय मार्ग पर चार साल से बाधा, चौकी इंचार्ज पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। स्वीडन में कार्यरत डॉ. अंशुमान मिश्र ने पुलिस आयुक्त से चेतगंज पुलिस और लहुराबीर चौकी इंचार्ज की शिकायत की है। वृद्ध माता-पिता और बुआ के शौचालय मार्ग को चार साल से अवरुद्ध किए जाने का आरोप लगाया है। फर्नीचर व्यापारी की ओर से मार्ग में कुर्सियां रखकर आवागमन बाधित किया जा रहा है। डाॅ. अंशुमान ने पुलिस आयुक्त को पत्रक के जरिये बताया कि लहुराबीर आवास पर मई 2021 में चक्रवात से शौचालय का मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से मरम्मत कार्य में लगातार बाधा डाली जा रही है। लहुराबीर पुलिस चौकी प्रभारी विक्रम शांडिल्य एकतरफा जांच और न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। चेतगंज इंस्पेक्टर विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें