फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जमीन दिखाने के नाम पर बुलाया, जबरन निर्वस्त्र कर युवती के साथ वीडियो बनाया, फिर ऐंठे 4.60 लाख

Fri, 28 Jul 2023 11:34 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जमीन दिखाने के लिए बिहार से एक व्यक्ति को बनारस बुलाकर उसे डरा-धमका कर निर्वस्त्र कर एक युवती के साथ वीडियो बनाया गया। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उससे चार लाख 60 रुपये ऐंठ लिए गए। 
विज्ञापन
अश्लील वीडियो बनाकर युवक को किया ब्लैकमेल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन दिखाने के लिए बिहार से एक व्यक्ति को बनारस बुलाकर उसे डरा-धमका कर निर्वस्त्र कर एक युवती के साथ वीडियो बनाया गया। इसके बाद उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देकर उससे चार लाख 60 रुपये ऐंठ लिए गए। प्रकरण को लेकर लंका थाने की पुलिस ने बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना के बड़ी बाजार के वीरेंद्र यादव को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 20 हजार रुपये बरामद हुए हैं। प्रकरण में एक युवती सहित बिहार निवासी चार आरोपियों की पुलिस को तलाश है।

विज्ञापन


बिहार के कैमूर जिले के मोहनिया थाना के बड़ी बाजार निवासी गुलाब केशरी ने पुलिस को बताया कि उन्हें जमीन दिखाने के लिए उनके क्षेत्र का रहने वाले वीरेंद्र यादव ने बीते 20 जुलाई को गायत्री नगर कॉलोनी स्थित एक कमरे पर बुलाया था। कमरे में जाते ही उसने दरवाजा बंद कर दिया।

कमरे में मौजूद कर्जी गांव के मुखिया रामानंद उपाध्याय और पुसउली गांव के इरशाद व रियाजू ने उन्हें मारपीट कर कपड़े उतरवाए। इसके बाद पूजा नाम की एक युवती के साथ उनका अश्लील वीडियो बनाया गया। फिर सभी उन्हें मोहनिया ले गए और कहा कि पूजा के साथ अश्लील हरकत के आरोप में मुकदमा दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेल जाने से बचना है तो चार लाख 60 हजार रुपये दो। इंस्पेक्टर लंका अश्वनी पांडेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कराई गई। दरोगा अग्रचारी यादव व कपिलदेव यादव और सिपाही मनोज सिंह व अमित शुक्ल की टीम ने लौटूबीर क्षेत्र से वीरेंद्र यादव को पकड़ा। पूछताछ में उसने बताया कि पैसा आपस में बांट लिया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें