प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत डॉ. एन.डी. शर्मा ने निर्देश दिए कि टीबी रोगियों का शत-प्रतिशत नोटिफिकेशन सुनिश्चित किया जाए, सभी चिन्हित मरीजों के लिए निक्षय मित्र नामित किए जाएं और उन्हें पोषण एवं मानसिक संबल उपलब्ध कराया जाए। इसके अलावा सभी प्रथम संदर्भन इकाइयों में मानकों के अनुरूप सी-सेक्शन सुविधा सुनिश्चित करने, आशा कार्यकर्ताओं के वीएचआईआर रजिस्टर को अद्यतन रखने, शत-प्रतिशत गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, संस्थागत प्रसव बढ़ाने, परिवार नियोजन सेवाओं के विस्तार तथा लक्ष्य के अनुरूप नसबंदी कार्यक्रम संचालित करने के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।