फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नर्सों ने बांधी काली पट्टी, 22 को डीजी कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय नर्सेस संघ उत्तर प्रदेश के आह्वान पर शुक्रवार से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत नर्सिंग संवर्ग ने काली पट्टी बांधकर चरणबद्ध प्रदर्शन किया। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शासनादेश जारी नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संघ के महामंत्री अशोक कुमार और अध्यक्ष शर्ली भंडारी ने बताया कि नर्सिंग संवर्ग की प्रमुख मांगों में समान भत्ते, गृह जनपद में तैनाती, निदेशालय से अस्पताल स्तर तक रिक्त पदों पर पदोन्नति व नई भर्ती शामिल हैं। इसके अलावा उच्च शिक्षा के लिए सवेतन अवकाश और अस्पतालों में क्रेच (पालनाघर) की व्यवस्था करने की मांग भी की गई है। आंदोलन के तहत 20 अक्तूबर तक काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध दर्ज कराया जाएगा। 21 अक्तूबर की सुबह दो घंटे का कार्य बहिष्कार रहेगा। 22 को लखनऊ स्थित महानिदेशालय (डीजी कार्यालय) का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें