Varanasi News: ज्ञानवापी में जुड़े श्रृंगार गौरी के मामले में शनिवार को भी दोनों पक्षा में बहस हुई। दोनों पक्षों को सुनने के बाद जिला जज ने अब तीन अगस्त की तारीख दे दी है।
श्रृंगार गौरी मामले में अब जिला जज की अदालत में अगली सुनवाई 3 अगस्त को होगी। श्रृंगार गौरी वाद की वादिनी राखी सिंह ने पत्रावली अलग करने का दिया आवेदन और रामप्रसाद सिंह व्यास जी के तहखाने की जर्जर छत के मरम्मत की गुहार लगाई है।