फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नए सिरे से BHU Entrance Exam कराने की तैयारी, पहले से 29 मई तक तय परीक्षा तिथि पर ये हो सकता है फैसला 

Mon, 04 May 2020 12:00 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
कोरोना वायरस, बीएचयू। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन के 17 मई तक बढ़ने के बाद अब बीएचयू में सत्र 2020-21 की प्रवेश परीक्षा को नए सिरे से कराने की तैयारी चल रही है। पिछले दिनों 26 अप्रैल से 29 मई तक परीक्षा को लेकर जारी समय सारिणी में अभी फिलहाल 10 मई तक की परीक्षा ही स्थगित की गई है, लेकिन अब पूरी परीक्षा के टालने पर मंथन चल रहा है, जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा भी होने की भी संभावना है।  विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए इस सत्र में 30 जनवरी से 12 मार्च तक हुए ऑनलाइन आवेदन में करीब सवा पांच लाख अभ्यर्थियों ने पूरे देश भर से आवेदन किया है। 

लॉकडाउन बढ़ने की वजह से अब तय तिथि पर प्रवेश परीक्षा कराने के कम ही आसार हैं। फिलहाल 10 मई तक की परीक्षा स्थगित की गई है। आगे की भी परीक्षाओं के बारे में जल्द ही कोई फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन

मनोज पांडेय, परीक्षा नियंत्रक, बीएचयू

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें