राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने कुछ दिन पहले ही टोल दरों को संशोधित किया था। कैथी के भन्दहा कला टोल प्लाजा के मैनेजर रंजन झा के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्ग 29 से गुजरने वाले वाहनों से एक अप्रैल से बढ़ी दरों का भुगतान लेने की तैयारी थी।
रविवार रात एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर ने एक अप्रैल से होने वाले टोल दरों में संशोधन अगले आदेश तक रोक दिया।और बताया की चर्चा है कि इस समय देश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू है। उसे देखते हुए एनएचएआई ने टोल दरों में बढ़ोतरी न करने का निर्णय लिया है।