फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अब मीटर रीडरों से ही बिल जमा करा सकेंगे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उर्जा निगम ने राजस्व को बढ़ाने के लिए नई पहल शुरू किया है। बिजली बिल जेनरेट करने वाली एसबीएम मशीन से ही मीटर रीडर बकाया बिल जमा भी कर सकेंगे। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें बिजली बिल को जमा करने के लिए विभाग के काउंटर पर लाइन नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में लगभग 6.25 लाख उपभोक्ता हैं। इन उपभोक्ताओं तक सुचारू रूप से बिजली पहुंचाने के लिए छह डिवीजन बनाए गए हैं। इन सभी डिवीजनों के उपभोक्ताओं को समय सेे बिजली बिल उपलब्ध कराने के लिए एक निजी कंपनी द्वारा 498 मीटर रीडर रखे गए हैं। शहरी क्षेत्र और ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों को छोड़ दिया जाय तो गांवों में कभी कभार ही लोगों को बिजली का बिल उपलब्ध कराते थे। जिसके कारण उपभोक्ता समय से बिजली का बिल जमा नहीं कर पाते थे। अब विभाग इन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिससे इनकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। बिजली बिल जेनरेट करने वाली एसबीएम मशीन में अब बिल जमा करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। मीटर रीडर लाइनमैनों के साथ उपभोक्ताओं के घर पर जाएंगे। उनका बिल निकालेंगे और अपनी एसबीएम मशीन से जमा भी करेंगे। जमा की रशीद भी उपभोक्ताओं को देंगे। इससे उपभोक्ता की जहां समय की बचत होगी वहीं, विभाग के काउंटर पर आकर बिजली बिल जमा करने के लिए लाइन नहीं लगाना पड़ेगा।
00
इस व्यवस्था से उपभोक्ताओं को बिल जमा करने में आसानी होगी। उनके समय की बचत भी होगी साथ विभाग का राजस्व बढ़ेगा। इस बाबत सभी मीटर रीडरों को निर्देश दे दिया गया है। कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाएगी। - सुशील कुमार आर्या, अधीक्षण अभियंता प्रथम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें