फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अब 15 फरवरी तक भवनों पर लगेंगे बारकोड

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सभी भवनों पर बारकोड लगाया जाना है। इसके सत्यापन का कार्य तीन बार टल चुका है। पहले 15 दिसंबर तक फिर 31 दिसंबर तक कार्य होना था। इसके बाद 31 जनवरी और अब 15 फरवरी तक काम करने की मियाद बढ़ाई गई। नए नियम के अनुसार डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए सभी भवनों पर क्यूआर कोड लगाए जाने हैं। उपभोक्ता इस बार कोड को स्कैन कर कूड़ा उठने और न उठने की जानकारी देंगे। आने वाले दिनों में जितने घर से कूड़ा उठाया जाएगा, उसी के आधार पर निजी कंपनी को कूड़ा उठाने के एवज में भुगतान किया जाएगा। रिकाॅर्ड के अनुसार कुल 2,20,734 भवनों पर क्यूआर कोड लगाया जाना है। अब तक मात्र 1,82,878 भवनों पर क्यूआर कोड लगा है। 37856 भवन अब भी ऐसे हैं जहां पर क्यूआर कोड नहीं लगा है। अब 15 फरवरी से मेयर अशोक कुमार तिवारी स्वयं अधिकारियों के साथ सत्यापन करेंगे। इसके बाद काम न करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके माॅनीटरिंग की जिम्मेदारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें