फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: संस्कृत विश्वविद्यालय से पशु हटाने के लिए तीन कर्मचारियों को नोटिस, वेतन से कटेगा जुर्माना

Thu, 27 Apr 2023 06:16 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में पशु हटाने के लिए तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नोटिस जारी की गई है। तीन दिन के अंदर पशु नहीं हटाए गए तो 30 अप्रैल से कर्मचारियों के वेतन से प्रति पशु एक हजार रुपये की कटौती होगी। 
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में पशु हटाने के लिए तीन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नोटिस जारी की गई है। विनयाधिकारी ने प्रो. दिनेश कुमार गर्ग ने नोटिस जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगर परिसर से पशु नहीं हटाए गए तो कर्मचारियों के वेतन से जुर्माने की राशि काटी जाएगी।

विज्ञापन


विनयाधिकारी प्रो. गर्ग ने बताया कि विश्वविद्यालय के अध्यापक व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया था कि वह 24 अप्रैल तक परिसर से अपने-अपने पशुओं को हटा लें। बावजूद इसके चतुर्थ श्रेणी कर्मी हरेंद्र प्रसाद, योगेंद्र प्रसाद एवं नंद बहादुर ने अपने पशुओं को अभी तक नहीं हटाया है।

पशुओं को हटाने के लिए दोबारा नोटिस जारी की गई है। पशु नहीं हटाए गए तो 30 अप्रैल से कर्मचारियों के वेतन से प्रति पशु एक हजार रुपये की कटौती के साथ ही अनुशासनात्मक कार्यवाही भी की जाएगी।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: मई से गंगा में चलेगी गुजरात से आई वॉटर टैक्सी, अस्सी और नमो घाट से काशी विश्वनाथ धाम आना होगा आसान

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें