नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने भैंसासुर घाट, राजघाट से लेकर तेलिया नाला, सक्का घाट, गोला घाट, प्रहलाद घाट सहित कई घाटों का निरीक्षण किया। राजघाट से लेकर प्रहलाद घाट तक बने सुलभ शौचालय में काफी गंदगी और सीवर का रिसाव मिला। सुलभ शौचालय के प्रबंधक को नोटिस देने का आदेश दिया। घाटों पर गंदगी मिलने पर सफाई निरीक्षक महेंद्र यादव और पंकज श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण मांगा गया। अधिशासी अभियंता मार्ग प्रकाश को हिदायत दी गई कि सुंदरीकरण कार्य के बीच में आने वाले स्ट्रीट पोल हटवाए जाएं। घाट किनारे गंगा नदी में अवैध तरीके से नाव के ऊपर विज्ञापन लगा हुआ पाया गया। इसकी जांच कराके हटवाने को कहा।