फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: खादी ग्रामोद्योग आयोग के सहायक निदेशक को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बंदोबस्ती नाले, बंजर और विवादित जमीनों पर अवैध निर्माण कराने की शिकायत के बाद नगर मजिस्ट्रेट रविशंकर सिंह ने खादी ग्रामोद्योग आयोग क्षेत्रीय कार्यालय तेलियाबाग के सहायक निदेशक को नोटिस जारी किया है। नगर मजिस्ट्रेट ने उन्हें 6 दिसंबर 2025 को अपने कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने को कहा। अधिवक्ता नित्यानंद राय ने 21 नवंबर को जिलाधिकारी को शिकायत सौंपकर आरोप लगाया था कि आयोग के अधिकारी व कर्मचारी सरकारी नाले, बंजर व अन्य विवादित भूमि पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। शिकायत को गंभीर मानते हुए डीएम ने नगर मजिस्ट्रेट को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें