फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शुभम के मकान और गोलगड्डा पर नोटिस चस्पा कर मुनादी

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कोडीन युक्त कफ सिरप के मामले में आरोपी शुभम जायसवाल के मकान कायस्थ टोला में शनिवार को कोतवाली पुलिस ने मुनादी कराई और कोर्ट का नोटिस मुख्य द्वार पर चस्पा कराया। कोर्ट ने 30 मार्च को शुभम को हाजिर होने का आदेश दिया है। एडीसीपी काशी जोन वैभव बांगर और एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट से संबंधित वांछित शुभम के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई। लाउडस्पीकर से शुभम के लगातार फरार व गिरफ्तारी नहीं होने को लेकर मोहल्ले समेत आसपास के लोगों के बीच मुनादी कराई गई। शुभम जायसवाल पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया है। 30 मार्च को कोर्ट में शुभम हाजिर नहीं होगा तो फिर भगोड़ा की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें