फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर की समस्या का समाधान नहीं, नाराज जनता ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम सीमा में शामिल गांवों में लोगों को सीवर की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। इससे क्षुब्ध होकर लोहता के भिटारी में परमहंस नगर कॉलोनी के लोगों ने प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि सीवर समस्या को लेकर कई बार कहा गया। दस साल से विभागों में शिकायत कर रहे हैं, लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं हुआ। सीवर ओवरफ्लो होने से कुछ घरों में भी गंदा पानी चला जाता है। पिछले दिनों बारिश के बाद तीन से चार दिन तक जलभराव रहा और सड़क पर सीवर बहने से स्थिति नारकीय हो गई थी। अब मानसून आने वाला है जिसे लेकर स्थानीय लोगों में चिंता है। पूर्व बीडीसी अमरनाथ यादव, दीपक पटेल ने कहा कि बारिश में समस्या ज्यादा विकराल हो जाती है। घंटों सीवर जाम रहने से आनाजाना मुश्किल हो जाता है। महिलाओं, बुजुर्गों के लिए यहां से गुजरना ज्यादा चुनौती भरा होता है। रेखा, राजू, विनीत, अभिनव ने कहा कि नगर निगम में शिकायत की गई थी, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि अभी तो ये शहर में शामिल हुआ है कम से कम दो साल में काम पूरा होगा। प्रदर्शन करने वालों में विनीता, सुषमा, नीलू, विनोद, गुड्डू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें