फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर नहीं मिली उतरने की अनुमति, वापस लौटा विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबतपुर। मुंबई में चक्रवात का असर यहां भी पड़ा है। मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से 65 यात्रियों को लेकर स्पाइसजेट की विमान संख्या एसजी 2972 ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी। अहमदाबाद में मौसम खराब होने के कारण एटीसी ने विमान को एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद विमान डायवर्ट होकर बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां अधिकारियों ने विमान की सेवा निरस्त कर दी। जिसकी वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्पाइसजेट के अधिकारियों ने बताया कि कनेक्टिंग विमान से 20 यात्रियों को मुंबई वाया अहमदाबाद भेजा गया। वहीं बाकी बचे यात्रियों के लिए दूसरी वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। वहीं, गो एयरवेज की जी8 954 वाराणसी से अहमदाबाद विमान सेवा को भी निरस्त कर दिया गया। गो एयरवेज के विमान से 35 यात्रियों को जाना था। अधिकारियों ने कुछ विमान यात्रियों को अगले दिन का टिकट उपलब्ध कराया तो कुछ को सुविधा अनुसार किराया वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें