इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) वाराणसी शाखा की ओर से रथयात्रा स्थित भक्ति भवन में उल्लास मधुमास का थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। संयोजक अशोक कपूर ने संस्था की गतिविधियों और विरासत संरक्षण के प्रयासों की जानकारी दी। मुंबई की कलाकार निराली कार्तिक ने राग रागेश्वरी से कार्यक्रम की शुरुआत की। बोल थे- जब से तोरे संग लागे नहे...। बाद में होरी, दादरा और रसिया सुनाकर लोगों को मुग्ध कर दिया। तबले पर अमित मिश्रा, हारमोनियम पर मोहित और सारंगी पर अंकित ने संगत दी। सनबीम ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. दीपक मधोक ने बताया कि इंटैक वाराणसी विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने में पूरे देश में पहले स्थान पर है। कार्यक्रम में नवरत्न ज्वेलर्स के संदीप अग्रवाल, कैटजी कोचिंग के निदेशक एसके अग्रवाल, जयंत मल्होत्रा व मोनिका मल्होत्रा, सीए सतीश जैन, सर्वेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अशोक जी अग्रवाल, डॉ. ममता मौय, डॉ. प्रिया तिवारी आदि मौजूद रहीं। संचालन जैनेंद्र राय ने किया और अनिल केशरी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।